फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। उपजिले के साथ सटे खौड़ के गांव डूगी मल्ला के जंगलों में संदिग्ध देखे जाने के बाद सेना और पुलिस ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों को चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने जंगल में कुछ लोगों को सेना की वर्दी में देखा, तो उन्होंने इसकी जानकारी सेना को दी। इसके बाद सेना तथा पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों की मानें तो ये वही संदिग्ध हो सकते हैं जिन्हें 22 जुलाई को छंब सेक्टर के जोगवां में देखा गया था। उसके बाद सेना तथा पुलिस की सख्त घेरेबंदी के चलते वे घने जंगलों में छिपे रहे, और धीरे-धीरे छिपते हुए वे डूंगी मल्ला तक पहुंचने में सफल हो गए। अगर इसी तरह यहां से भी संदिग्ध सेना तथा पुलिस की घेराबंदी तोड़ने में सफल हो जाते हैं, तो वे इसके आगे सुंदरबनी के गावों भिंडी लडेया में पहुंचने में सफल हो सकते हैं। क्योंकि, डूंगी से सुंदरबनी का पहाड़ी क्षेत्र मात्र पांच-छह किलोमीटर ही दूर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संदिग्धों को देखा है। इससे पहले भी आतंकियों की घुसपैठ होती रही है। आठ-नौ वर्ष पहले भी डूंगी नाले में सेना तथा आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे, तथा तीन आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद इस क्षेत्र से घुसपैठ कम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें