रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के मेहाढ़ क्षेत्र में सोमवार को ट्रक चिनाब में गिर गया था। उसके चालक का मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिला है। पूरा दिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाया मगर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है। चालक की पहचान उमर शफी (26) निवासी मटन (अनंतनाग) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रहा ट्रक सोमवार सुबह सुबह करीब साढ़े चार बजे मेहाढ़ क्षेत्र में अनियंत्रित हो कर चिनाब में गिर गया था। सुचना मिलते ही पुलिस एवं सिविल क्यूआरटी रामबन ने मौके पर पहुंच कर सहचालक आदिल हनीफ निवासी को निकाल लिया था, जबकि चालक का देर शाम तक कोई भी सुराग नहीं मिला था। अंधेरा होने के चलते तलाशी अभियान को रोक दिया था। मंगलवार को सुबह होते फिर अभियान चलाया गया, जो दिनभर जारी रहा मगर कोई सफलता नहीं मिली है।