फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन त्राशी: किश्तवाड़ मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान, ग्रेनेड हमले में सात जवान घायल, ऑपरेशन जारी

Mon, 19 Jan 2026 02:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में ऑपरेशन त्राशी के दौरान हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान हो गए, सेना ने उनकी वीरता को सम्मानित करते हुए परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छिपे आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।  इस मुठभेड़ में हवलदार गजेंद्र सिंह बलिदान हो गए और अभी भी साथ घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


यह अभियान रविवार को छात्रू क्षेत्र के सुदूर-सिंहपोरा के पास स्थित सोनार गांव में शुरू किया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने अचानक ग्रेनेड हमला कर दिया, जिससे सेना के आठ जवान घायल हो गए। अधिकतर जवानों को छर्रे लगने से चोटें आई हैं।

घना जंगल, ऊंची पहाड़ियां और कम दृश्यता के कारण रविवार देर रात ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार तड़के फिर से सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की कई टीमें इलाके में तैनात की गईं। आतंकियों को भागने से रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में कड़ा घेरा बनाया गया है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन आतंकी, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं, इलाके में फंसे हो सकते हैं। हालांकि ताजा जानकारी मिलने तक आतंकियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें: Jammu: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़, आठ जवान घायल; एक को किया गया एयरलिफ्ट

इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ नाम दिया गया है। सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह संयुक्त अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। सेना ने कठिन हालात में जवानों के साहस और पेशेवर रवैये की सराहना की है।
विज्ञापन


आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर क्षेत्र में और आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Operation Trashi-1: किश्तवाड़ के जंगलों में मुठभेड़, आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, सेना ने दिया मुंहतोड़ जबाब  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें