फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की आशंका, ऑपरेशन में लगाए गए पैरा कमांडो

Fri, 02 Jun 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर सहित दो स्थानों से पांच-छह आतंकियों के घुसपैठ की आशंका पर सेना ने सर्च आपरेशन चलाया। इसमें पैरा कमांडो भी लगाए गए। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है, ताकि घुसपैठ करने वाले बच न निकलें। 
विज्ञापन


केरन सेक्टर के सिराज पोस्ट से 5-6 आतंकियों के दल के घुसपैठ की सूचना पर सेना तथा बीएसएफ ने तीन बहक इलाके में शुक्रवार को सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों की ओर से हवा में चेतावनी फायर भी किए गए, लेकिन किसी प्रकार की जवाबी कार्रवाई नहीं हुई। आतंकियों को दबोचने के लिए तगड़ी घेराबंदी की गई है।

इसके अलावा सेना की ओर से गुड्डाजी कालारूस इलाके में भी सर्च आपरेशन चलाया गया। इलाके में छिपे आतंकियों का पता लगाने के लिए पैरा कमांडो भी लगाए गए।

इसी तरह का सर्च आपरेशन मचैल सेक्टर के सोनापंडी इलाके में भी चलाया गया। इनपुट है कि केरन के अलावा दो स्थानों से आतंकियों ने घुसपैठ की है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए वीरवार से ही सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है, हालांकि अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें