रामबन। रामबन में सोमवार शाम को चिनाब में गिरी एक टाटा सूमो को बरामद कर लिया गया है। वहीं, उसमें सवार दो लोगों की तलाश जारी है। बुधवार शाम को राहत एवं बचाव कर्मियों ने वाहन को बरामद कर लिया था मगर लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला था। वीरवार को मेहाड़ में तलाशी अभियान रोक दिया है। इसके साथ नदी के आसपास के लोगों से लापता लोगों की तलाश में मदद करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करूल से रामबन की ओर जा रही सूमो मेहाड़ इलाके में चिनाब में गिर गई थी। इस हादसे में वाहन सवार दो लोग लापता हुए थे, जिनकी तलाश जारी है। लापता लोगों की पहचान रामबन के कुमोत निवासी चालक माया राम (40) पुत्र सूरम चंद और परविंदर सिंह (18) पुत्र चाड़क सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी रामबन हसीब उर रहमान ने बताया कि बुधवार शाम को वाहन को बरामद कर लिया था मगर लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।