फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार करने पर तीन सरकारी कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। माहौर में डीडीसी चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के प्रचार में शामिल होने पर तीन सरकारी कर्मियों को सस्पेंड कर एसडीएम कार्यालय अटैच किया गया है। जानकारी के अनुसार एसडीएम माहौर को सूचना मिली कि माहौर में कुछ सरकारी कर्मचारी उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। जांच करने के बाद शिक्षक अख्तर हुसैन शाह व जाकिर हुसैन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनओ शमसदीन नाग को निलंबित कर कार्यालय में अटैच कर दिया। इसके साथ ही उनका नवंबर माह का वेतन भी रोक दिया गया है। तीनों को रोजाना एसडीएम कार्यलय में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इस से पहले तीन अध्यापकों को भी सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें