कटड़ा-जम्मू रोड पर दोमेल में शनिवार को मिले संदिग्ध बैग में मिली सेना की वर्दी के बाद रविवार को भी सुरक्षा एजेंसियाें की जांच जारी रही। दो संदिग्धों के देखे जाने की भी खबर थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कई जगह पर छापे मारे और र्कई संदिग्ध लोगों को भी पूछताछ के लिए पकड़ा।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को लावारिस बैग में मिली सेना की वर्दी भी पहेली बनी हुई है। कटड़ा पुलिस ने भी रहस्यमय परिस्थितियों में बैग मिलने का मामला दर्ज किया है और सुरक्षा कड़ी कर दी है।
छुट्टियों के दिनों में कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जमा है। हालांकि अधिकतर श्रद्धालु रेल मार्ग से कटड़ा पहुंच रहे हैं। कटड़ा-जम्मू हाईवे के बीच सेना की वर्दी में वाले बैग मिलने से हड़कंप मच गया है।