सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र सुंब में बुधवार रात दो हथियारबंद संदिग्ध देखे जाने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। पूरे क्षेत्र को खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
संदिग्ध देखे जाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। लोगों का कहना है कि दोनों के पास हथियार भी थे। सूत्रों के अनुसार कि सैडा सोहल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार आतंकी थे, जिनमें से दो मारे गए थे जबकि दो जंगलों में भाग गए थे। सैडा सोहल से ही रास्ता गौरण की और जाता है। अब इसे लेकर लोगों में खौफ बना हुआ है कि कहीं ये संदिग्ध वही दो आतंकी तो नहीं हैं। संवाद