फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारतीय सेना के जवानों ने बर्फ से ढके डोडा में गश्त की

विज्ञापन
डोडा में बर्फ के बीच सर्च करते सैन्य जवान।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर सुनील मिश्रा ने बढ़ाया जवानों का हौसला, कहा - हम दहशतगर्दों के खात्मे के लिए काम कर रहे
विज्ञापन

जम्मू। बर्फ की मोटी परत और कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को डोडा जिले में भद्रवाह की बर्फ से ढकी पहाड़ियों में गश्त की। इस क्षेत्र में पहले कई आतंकी हमले हुए हैं। पिछले आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने निगरानी बढ़ा दी है। सेना के आतंकवाद विरोधी अभियानों के डोडा में सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा और मजबूत हुई है।
विज्ञापन

9 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर सुनील मिश्रा ने जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम दहशतगर्दों को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। जब भारत आगे बढ़ता है, तो हमारे कुछ पड़ोसी इसे पसंद नहीं करते हैं। प्रगति को रोकने का सबसे आसान तरीका यहां कुछ आतंकवादियों को भेजना है। पिछले 20 वर्षों में यहां शांति थी, लेकिन पिछले साल, कुछ आतंकी इस क्षेत्र में घुस आए हैं। हमने कुछ आतंकियों को खत्म कर दिया है और बाकी को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें