सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : File Photo
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के वसूरा पालपोरा में बुधवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों को वसूरा पालपोरा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन इस दौरान सुरक्षा बलों को कुछ हाथ नहीं लगा।
गौरतलब है कि सर्च ऑपरेशन शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। इससे पूर्व दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में चलाये गए सर्च आपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों को लोगों के प्रतिरोध का सामना करना पड़ता रहा है।