उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में एक घर में छिपे आतंकियों को रविवार देर शाम घेरे जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।
विज्ञापन
भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
हाजिन इलाके के बोनीखान गांव के एक मकान में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना तथा सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। इस दौरान फायरिंग की आवाज भी सुनी गई।