फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों तक मोबाइल एप के जरिए भाजपा पहुंचाएगी अपनी बात

Sun, 16 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
BJP - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार को राज्य प्रधान सत शर्मा ने महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव पवन खजूरिया, आईटी और सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी जयदेव रजवाल की मौजूदगी में प्रदेश यूनिट के आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट लांच की। 
विज्ञापन


मोबाइल एप का नाम बीजेपी4जेएनके और वेबसाइट का नाम www.bjp4jnk.org रखा गया है।

इस अवसर पर सत शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश में इंटरनेट और सोशल मीडिया का प्रचार-प्रसार तेजी से हुआ है। एप से पार्टी और जनता के बीच लिंक मजबूत होगा।

अशोक कौल ने पार्टी के आईटी और सोशल मीडिया विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इससे हर स्तर पर लाभ होगा। इस अवसर पर जयदेव रजवाल, उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, मोती कौल, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें