फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हुए आतंकी

Thu, 26 May 2016 08:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के दौरान मौजूद सुरक्षा बल के जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हारवन के दारा इलाके में आतंकी सुरक्षा बल के जवानों को चकमा देकर फरार हो गए। आशंका है कि ये आतंकी हिजबुल से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर सेना की 5 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने संयुक्त रूप से हारवन पुलिस की सहायता से चक-ए-दारा इलाके में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान कईं रिहायशी मकानों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई आतंकी हाथ नहीं लगा। वहीं सूत्रों ने बताया कि इलाके में तीन आतंकियों के होने की खबर थी और वे सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वो क्षेत्र पहाड़ी रास्तों के ज़रिये त्राल के साथ मिलता है और इलाके में हिज़्ब का दबदबा है इसलिए आशंका है की फरार आतंकी हिज़्ब से संबंधित हो सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें