फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में मुठभेड़ खत्म होने के तीसरे दिन भी चला तलाशी अभियान

Thu, 01 Dec 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नगरोटा हमले के दौरान मौजूद सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगरोटा में मुठभेड़ खत्म होने के तीसरे दिन भी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा गया। सेना की तरफ से आर्मी यूनिट के भीतर हुई गोलाबारी से प्रभावित कांप्लेक्स में दो कांप्लेक्स साफ कर दिए गए।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी नगरोटा के पुराने हाईवे को बंद रखा गया। सेना और पुलिस की तरफ से लगातार क्षेत्र में तलाशी ली जा रही है। कोई और आतंकी न हो, इसके लिए पूरा इलाका छाना जा रहा है। 

वीरवार को सुबह होते ही सेना ने यूनिट में साफ-सफाई शुरू कर दी। अब भी किसी सिविल नागरिक को यूनिट के आसपास जाने से मना किया जा रहा है। यूनिट के भीतर और यूनिट के  आसपास भी किसी को नहीं फटकने दिया जा रहा। आतंकियों ने दो इमारतों को मुख्य रूप से इस्तेमाल कर पनाह ली हुई थी। इन दो इमारतों में गोलाबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में भी सेना का तलाशी अभियान

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : Amar Ujala
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इन इमारतों को साफ कर दिया गया है। एक-एक इंच चेक किया जा रहा है, ताकि कोई जिंदा बम न हो। सामान्य गतिविधियों के लिए यूनिट क्षेत्र को खोलने में अभी वक्त लगेगा। अब तक तलाशी की जा रही है।

सेना ने स्नाइफर डॉग और बम निरोधक दस्ते की भी मदद ली। हमले में इस्तेमाल इमारतों के पास भारी तादाद में जिंदा शेल मिले हैं। इनको सेना की तरफ से निष्क्रिय किया गया है।

मंगलवार सुबह को आतंकियों ने बलीनी पुल के पास सेना की 166 आर्टलरी यूनिट को निशाना बनाकर हमला किया। इसमें सेना के दो अधिकारी और पांच जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी मार गिराए गए। 

नगरोटा हमले के बाद शहर में भी आर्मी की मूवमेंट देखी जा रही है। सेना की तरफ से शहर में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना के जवान शहर में गश्त कर रहे हैं। नगरोटा से जम्मू की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। इसलिए कोई रिस्क नहीं लिया जा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें