फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में चलाया एंटी टनल सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पठानकोट में लश्कर के दो आतंकियों को पंजाब पुलिस की ओर से दबोचे जाने के बाद कठुआ जिले के आईबी से सटे इलाकों में बीएसएफ और पुलिस ने एंटी टनल सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही सरकंडों आदि को भी खंगाला गया। पुलिस इसे रूटीन सर्च बता रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से रोजाना की जा रही गोलाबारी के बीच घुसपैठ की आशंका को खत्म करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को खंगाला है।
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ ने सीमावर्ती फारवर्ड पोस्ट के इलाके में बीएसएफ के साथ बैठक कर सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। बार्डर इलाकों में नाके और रात की गश्त बढ़ाए जाने के साथ ही पुलिस इस ने इस बात को लेकर भी रणनीति बनाई कि किस तरह से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सकता है। एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि रूटीन सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर बार्डर के इलाके को खंगाला है। बीएसएफ को अग्रिम चौकियों और आईबी के नजदीक ऊंची झाड़ियों को भी हटाने को कहा गया है। बताया कि चौकसी को बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा को हाईवे से जोड़ने वाले लिंक मार्गों पर नाकेबंदी को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें