फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण एवं जंगली क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तरफ से कई दिन से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इनमें सैकड़ों की संख्या में पुलिस, एसओजी और सेना के जवान हर दिन कई किलोमीटर क्षेत्रों की घेराबंदी कर खंगाल रहे हैं, ताकि नियंत्रण रेखा के उस पार से अगर कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल हो भी जाए तो समय रहते उसे काबू कर लिया जाए।
विज्ञापन

तलाशी अभियानों को लेकर सुरक्षा बलों के अधिकारियों का कहना है कि जिले में नियंत्रण रेखा पर जहां सेना पूरी मुस्तैदी है। वहीं नियंत्रण रेखा से पीछे के क्षेत्रों में पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बल लोगों का मनोबल बनाए रखने और नियंत्रण रेखा के उस पार से क्षेत्र में आतंक फैलाने के मंसूबों को नाकाम करने के लिए ऐसे अभियान को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें