जम्मू। संभाग के सबसे बड़े जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के वार्ड नंबर पांच के बाहर छोड़ी गई नवजात के वारिसों की तलाश जारी है। 14 फरवरी को कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को छोड़ गया था। पुलिस इस मामले में जाच कर रही है।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज चलोत्रा का कहना है कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बच्ची को जन्म से ही क्लिफ्ट की समस्या हैं। यानी उसका होंठ कटा हुआ है। बच्ची को अस्पताल के निको वार्ड में रखा गया है।