फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में युवा जुड़ेंगे रोजगार से : द्विवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में उद्यमिता और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जेएंडके उद्यमिता विकास संस्थान और उच्च शिक्षा विभाग ने आयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मनोज कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस कवायद से कालेजों में उद्यमशीलता और स्टार्टअप पर काम तेज हो सकेगा। समझौता ज्ञापन पर कार्यकारी निदेशक जेकेईडीआई जीएम डार और निदेशक कॉलेज जेएंडकेए प्रो एमपी पीरजादा ने हस्ताक्षर किए। द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उद्यमिता विकास में जेकेईडीआई की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके माध्यम से शिक्षित युवाओं को आजीविका पैदा करने के अवसर भी दे रहा है। समझौता ज्ञापन उद्यमशीलता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देगा। कालेजों में उद्यमिता विकास पर केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा अन्य डिग्री कार्यक्रमों के साथ कालेजों में उद्यमिता पाठ्यक्रम के एक मॉड्यूल को भी छात्र समझ सकेंगे। दोनों विभागों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हम अपनी विशेषज्ञता साझा कर सकते हैं और हितधारकों के बीच क्षमता का निर्माण कर सकते हैं। इसका लाभ पूरे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों को मिलेगा। प्रतिभा में कोई कमी नहीं है। सीधा युवा रोजगार से भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें