फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एलओसी से घुसे आतंकियों की सातवें दिन भी तलाश जारी, सेना ने लोगों से की यह अपील

Tue, 07 Jan 2020 06:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश में सातवें दिन सोमवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सोमवार को नौशेरा के दब्बड़, पोठा, खेड़ी, दराट, मंगलादेई आदि इलाकों को खंगाला गया।

विज्ञापन


मंगलवार को नौशेरा के दब्बड़ और आसपास के इलाकों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सेना व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है। ये आतंकी बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बहाने घुस आए थे। उनसे सैन्य ठिकानों और मुगल रोड के बारे जानकारी मांग रहे थे।

शक होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उधर, सेना ने भी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे के बाद ही घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में लौट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें