फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंका, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को नौशेरा मे जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह टाइगर की अध्यक्षता में छठी पातशाही गुरुद्वारा से रोष रैली निकालकर कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। बस अड्डा नौशेरा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। इसके बाद एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह संब्याल को ज्ञापन सौंपा गया। केंद्र सरकार से पाकिस्तान के सिखों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

सरदार भूपिंदर सिंह टाइगर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वहां रहने वाले सिखों को सुरक्षा मुहैया कराने में असफल रहे हैं। ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान मे सिखों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मौके पर सनातन धर्म सभा नौशेरा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, व्यापार मंडल नौशेरा के प्रधान सुभाष कपूर, पूर्व प्रधान धर्मवीर गुप्ता, गुरु रविदास सभा, जूनियर युवा मोर्चा नौशेरा, अशोक शर्मा महासचिव वेटरन सिटीजन फोरम नौशेरा के अलावा विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, पूर्व सरपंच ईशर सिंह, कैप्टन बलविंदर सिंह, हरबख्श सिंह, लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें