ढांगरी आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जिले के दर्जन भर गांवों में जारी है। सुरक्षा बल लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनसे पूछताछ भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
राजोरी के ढांगरी इलाके में एक और दो जनवरी को हुए सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान जारी रहा। फिलहाल इस मामले में आतंकियों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जिले के दर्जन भर गांवों में जारी है। पुलिस और अन्य सुरक्षाबल जंगल के इलाके के साथ-साथ चप्पा चप्पा खंगाल रहे हैं। सुरक्षा बल लोगों के घरों की तलाशी लेने के साथ उनसे पूछताछ कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है।
सूत्रों ने बताया कि राजौरी जिले की कश्मीर घाटी से लगने वाले सभी पैदल रास्ते और जंगली इलाकों में सेना का कड़ा पहरा है ताकि किसी तरह से हमले शामिल आतंकवादी कश्मीर घाटी के तरफ न जा पाएं। इसके अलावा पुलिस की हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कड़ी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है कि पिछले 1 महीने के दौरान संदिग्धों का कहां-कहां संपर्क रहा है। उन्होंने किस-किस जगह कहां-कहां किस-किस से बात की।
बता दें कि राजोरी के ढांगरी सामूहिक हत्याकांड में शामिल आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए हरकत में आते हुए पुलिस ने दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें एक महिला और एक नायब सरपंच भी शामिल है, जिनके संपर्क आतंकवादियों या उनके ओवर ग्राउंड वर्करों से बताए जा रहे हैं।