फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के ठालका में तीन संदिग्धों की तलाश जारी, पुलिस का नाका तोड़कर हुए थे फरार

Fri, 06 Jan 2023 01:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे ठालका इलाके में बिना नंबर वाली बाइक पर सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस का नाका तोड़ा और 100 मीटर दूर जाने के बाद बाइक फेंक कर दरिया की ओर भाग निकले। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
CRPF in Rajouri - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी-जम्मू हाईवे पर स्थित नौशेरा के ठालका क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस का नाका तोड़ फरार हुए तीन संदिग्धों की तलाश वीरवार को दूसरे भी जारी रही। पुलिस व सेना ने ठालका के आसपास के इलाकों व जंगलों के चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी है। 

विज्ञापन


एडीजीपी पुलिस मुकेश सिंह ने बताया कि तीनों संदिग्धोें की तलाश में पुलिस व सेना की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान जारी है। जब तक उनको पकड़ नहीं लिया जाता तब तक यह जारी रहेगा। पुलिस ने ठालका और आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध देखे जाने पर तत्काल सूचित करें।

साथ ही कोई भी संदिग्ध वस्तु को न उठाए और न ही हाथ लगाए। गौरतलब रहे कि बुधवार रात को करीब साढ़े आठ बजे ठालका इलाके में बिना नंबर वाली बाइक पर सवार तीन संदिग्धों ने पुलिस का नाका तोड़ा और 100 मीटर दूर जाने के बाद बाइक फेंक कर दरिया की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे ठालका और आसपास के इलाकों के लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से जल्द संदिग्धों को पकड़ने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें