- अलर्ट के बाद वंदेभारत ट्रेन को रोका गया, तीन घंटे प्रभावित रहा यातायात
- सुरक्षा बलों ने आतंकी हमला मानकर शुरू की जांच डीजीपी भी माैके पर पहुंचे
इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक के अनुसार पहले फायरिंग की बात सामने आई थी, रात करीब 1.30 बजे जांच में मामला पथराव का निकला है। पुलिस के साथ सुरक्षा बल भी रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है। अनुज कुमार, एसपी, सांबा
काफी संवेदनशील है सांबा-जम्मू रेल मार्ग
सांबा-जम्मू रेल मार्ग सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। वर्ष 2000 में 10 फरवरी की रात जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना होने के करीब एक घंटे बाद सांबा स्टेशन के पास पहुंची। इस दाैरान आतंकियों ने रेलवे ट्रैक को शक्तिशाली आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया। इससे ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। धमाके के तुरंत बाद दो यात्रियों की जान चली गई और गंभीर रूप से घायल तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।