प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर पुलिस
उन्होंने बताया कि अफवाहों के बाद अनंतनाग और यहां सफाकादल इलाके में सुरक्षाबलों और पत्थरबाजों के बीच संघर्ष देखने को मिला। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रण करने के में लगे हुये हैं। एक बयान में पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
बयान में कहा गया है, ‘मीडिया के कुछ वर्गों में अनुच्छेद 35ए के संबंध में खबरें प्रसारित हुई हैं। निराधार होने के कारण खबरों का खंडन किया जाता है। लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जाती है। मामले पर मुख्य सुनवाई 31 अगस्त को होनी है।’
बिजबेहरा में युवाओं ने पत्थरबाजी की है। पुलवामा में भी सेनाओं पर युवाओं ने पत्थरबाजी की है। एडीजी मुनीर खान ने पुलिस को अफवाहों की जांच करने और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि, वर्ष 1954 में राष्ट्रपति के एक आदेश से अनुच्छेद 35 ए संविधान में शामिल किया गया था।