फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े मौसम का असर: पुंछ में आसमानी बिजली गिरने से स्कूटी जलकर राख, तारों को पहुंचा नुकसान

Tue, 17 Oct 2023 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पुंछ में जली हुई स्कूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के जिला शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मुगल रोड पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियरिंग विंग की तरफ से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को तड़के पुंछ नगर के मोहल्ला रेडियो स्टेशन के पास आसमानी बिजली गिरने से वहां खड़ी की गई एक स्कूटी जलकर तबाह हो गई। आसमानी बिजली से क्षेत्र में लगाई गईं बिजली की तारों, केबल और मोबाइल नेटवर्क की तारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि इस हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग सहम गए हैं।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के खंभे उनके घरों के साथ लगे हुए हैं और ऐसे में भविष्य में इस प्रकार आसमानी बिजली गिरने की घटना से उनके जान माल का नुकसान हो सकता है। ऐसे विभाग को बिजली के खंभों को घरों से दूर लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें