फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में कांग्रेस को करारा झटका!

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के राजोरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से तीन बार विधायक रहे स्व.बशीर अहमद शाल का परिवार पीडीपी का दामन थामने जा रहा है।
विज्ञापन


खबर है कि पीडीपी की तरफ से जल्द ही इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पूर्व विधायक पुत्र एवं पूर्व सीएमओ जाहूर अहमद शाल पीडीपी में शामिल होंगे।

बता दें कि यह परिवार पिछले 70 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है, लेकिन अब वह पीडीपी में शामिल होने जा रहे हैं।

पीडीपी से जुड़ने की योजना

जाहूर शाल हाल ही में स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुए हैं। माना जा रहा है कि वह अपने कई साथियों के साथ पार्टी हाथ थामेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने पार्टी का हाथ नहीं थामा है और न ही किसी के साथ उनकी कोई बात हुई है, लेकिन उन्होंने भविष्य में पीडीपी से जुड़ने की योजना बना रखी है।

वह पीडीपी में जाना चाहते हैं, लेकिन अभी किसी से बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

कौन थे बशीर अहमद शाल

जाहूर शाल के पिता स्वर्गीय बशीर अहमद शाल कांग्रेस की तरफ से राजोरी विधानसभा हलके के तीन बार विधायक रह चुके हैं।

करीब 30 साल पहले उनका देहांत हो गया था, लेकिन इसके बाद भी विधायक का पूरा परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें