फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के विकास के लिए 121 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

Tue, 16 May 2017 04:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने सोमवार को गांदरबल जिला विकास बोर्ड (डीडीबी) की बैठक ली। इस दौरान 121 करोड़ की सालाना योजना को मंजूरी मिली। नईम अख्तर ने सुविधाओं को निर्धारित समय के भीतर लोगों के दरवाजे तक पहुंचाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स को भी राशन डिपो के बाहर स्टाक की उपलब्धता और कीमतों से जुड़े बोर्ड टांगने के निर्देश दिए। नागबल से बिहामा के बीच सड़क के चौड़ीकरण का कार्य इस माह के भीतर शुरू हो जाने की भी बात कही। बस यार्ड के भी 31 अगस्त तक पूरा हो जाने की बात दोहराई।

उन्होंने निदेशक पर्यटन से सिंधु नदी और उसके आसपास के इलाके को वाटर फ्रंट के रूप में विकसित किए जाने के लिए योजना बनाकर देने को कहा। बैठक में निदेशक पर्यटन ने बताया कि लाल मार्ग और मोहंड मार्ग के चरागाह पर्यटन के लिए विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लास एरिया में एक म्यूजियम भी बनाया जा रहा है, जो क्षेत्र की ऐतिहासिकता को प्रदर्शित करेगा। मादर-ए-मेहरबां स्टेडियम को स्पोर्ट्स कौंसिल को हैंडओवर करने पर भी निर्णय हुआ। जोजिला टनल निर्माण में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता का भी मामला उठा। मंत्री ने चार हजार कैनाल का हाई डेंसिटी फ्रूट प्लांटेशन माडल भी तैयार करने को कहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें