फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में जगह-जगह बिखरी निर्माण सामग्री, पहले दिन एक पर ही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम की टीम ने वार्ड-4 में फुटपाथ पर रखी रेत-बजरी पर वसूला 5,000 का जुर्माना
विज्ञापन

- हेल्थ ऑफिसर विनोद शर्मा ने कहा - तेज किया जाएगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर में खुले में भवन निर्माण सामग्री के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने वीरवार को आदेश जारी किया था। शुक्रवार को पहले दिन आदेश पर अमल और कार्रवाई की रफ्तार दोनों ही सुस्त रहीं। नगर निगम की टीम वार्ड-4 से 5000 रुपये जुर्माना वसूल कर लौट आई जबकि शहर में चारों तरफ निर्माण सामग्री खुले में पड़ी है। निर्माण कार्य भी बिना ढके जारी हैं।
नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर विनोद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी व मोती बाजार सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। वार्ड-4 में एक स्थानीय निवासी की ओर से फुटपाथ पर अवैध रूप से निर्माणाधीन सामग्री रखी हुई मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारी का कहना है कि धीरे-धीरे अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर निगम ने वायु प्रदूषण और गंदगी से बचने के लिए वीरवार को आदेश जारी किया था। इस आदेश के मुताबिक निर्माणाधीन भवन के साथ ही बालू, ईंट, सीमेंट व मलबे को ढककर रखना होगा। निर्माण सामग्री को सड़क या फुटपाथ पर भी नहीं रखा जा सकेगा। उल्लंघन करने पर चार हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन



सतवारी से लेकर गांधीनगर तक, आंबेडकर चौक समेत जगह-जगह आदेश बेअसर
नगर निगम के आदेश से बेअसर शहर में धड़ल्ले से खुले में निर्माण कार्य जारी हैं। सड़कों और फुटपाथ पर मलबा पड़ा है। सतवारी, गांधीनगर व आंबेडकर चौक सहित पूरे शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहे निर्माण कार्यों में आदेशों के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
आंबेडकर चौक : यहां पर चल रहा निर्माण
यहां पर 105 फीट का झंडा लगाया जाना है। इसके लिए निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री खुले में पड़ी है।

अप्सरा मार्केट के पीछे
यहां नाले का निर्माण हो रहा है। खुले में पड़ा है रेत, सीमेंट और कंक्रीट

सतवारी में हर तरफ धूल और धुआं, खुले में जलाया जा रहा है कूड़ा

पुलिस लाइन हेडक्वार्टर के पास
फुटपाथ और नाले का निर्माण किया जा रहा। सड़क पर ही रखी है निर्माण सामग्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें