फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा ने मनाया जश्न, सामूहिक गान व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच

विज्ञापन
महाराजा हरि सिंह पार्क में वंदे मातरम गान के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। जम्मू में महाराजा हरि सिंह पार्क में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जुटे। सामूहिक गायन कर मां भारती का वंदन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य सत शर्मा, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष प्रिया सेठी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सत शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम केवल स्वतंत्रता का गान नहीं है बल्कि हमारी सांस्कृतिक जड़ों और सामूहिक शक्ति का एक शाश्वत अनुस्मारक है। भाजपा ने भी अपने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसे कार्यालय सचिव तिलक राज गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप महोत्रा और पुस्तकालय प्रभारी प्रोफेसर कुलभूषण मोहत्रा ने संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें