फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत चुनाव के संबंध में SC का बड़ा निर्णय

Mon, 17 Nov 2014 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को रद करने के लिए दायर की गई एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया। बाढ़ के चलते चुनाव रद करने की सिफारिश जम्मू कश्मीर अवामी नेशनल कांफ्रेंस ने दायर की थी।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस एच एल दत्तू और जस्टिस एके सीकरी की बैंच ने बाढ़ प्रभावित रियासत में राहत और पुनर्वास कार्य अभी भी जारी रहने के आधार पर चुनाव स्थगित करने के लिए चुनाव आयोग को कोई भी निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया।

अवामी नेशनल कांफ्रेंस के वकील राजीव धवन ने कहा, निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी है कि सभी वोटर चुनाव में भाग लें, लेकिन बाढ़ के कारण मौजूदा हालात में सभी वोटर्स चुनाव में शिरकत नहीं कर पाएंगे क्योंकि बड़ी आबादी अभी भी विस्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बाढ़ में रियासत के करीब 2600 गांव प्रभावित हुए थे जबकि 390 गांव डूब गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें