फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सत्यवती बुआ तृप्ता की वार्षिक मेल 31 को

Wed, 26 Mar 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चैत्र महीने के नवरात्रों में आने वाले सोमवार को सत्यवती बुआ तृप्ता की वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह पावन मेला 31 मार्च को आयोजित होगा, इसके लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मंगलवार को ग्रामवासियों ने मेल की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


इस वर्ष कोर्ट के निर्देशानुसार मेले का आयोजन तहसीलदार नरेश कुमार के नेतृत्व में किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। मेले में पवार, नाद, बगन, कुम्हार समेत 22 बिरादरियों की भागीदारी होती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु यहां बुआ तृप्ता का आशीर्वाद लेने आते हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार नरेश कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ विधिवत हवन-यज्ञ से होगा। इसके बाद सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें