फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा पर बढ़ी रार, सुनील डिंपल ने कहा- जल्द फैसला नहीं लिया तो जम्मू होगा बंद

Wed, 16 Oct 2019 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सरोर में खुले टोल प्लाजा के विरोध में जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के सदस्यों ने रिहाड़ी चुंगी बीसी रोड पर मंगलवार को प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। मूवमेंट अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि 72 घंटे के अंदर फैसला नहीं लिया गया तो अब जम्मू बंद का आह्वान किया जाएगा। साथ ही नए मोटर व्हीकल एक्ट को भी वापस लिया जाए। प्रदर्शन सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। सवा 11 बजे तक चक्का जाम रहा।

विज्ञापन


इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुनील डिंपल ने कहा कि टोल प्लाजा खुलने से वाहन चालकों को नुकसान हो रहा है। दो जगहों पर टोल टैक्स अदा कर जम्मू पहुंचना पड़ रहा है। माता वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु भी परेशान हो रहे हैं। जल्द से जल्द इसे बंद किया जाए। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चालकों को वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। गरीब चालक ज्यादा चालान अदा नहीं कर पा रहे हैं। टोल प्लाजा मसले पर भाजपा सरकार खामोश बैठी है। अभी तक कोई भी फैसला नहीं ले पाई है। भाजपा के पूर्व मंत्री सरकार का ही गुणगान कर रहे हैं। जनहित में नहीं सोच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें