फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद पहली बार जम्मू आईं सरगम कौशल, कहा- अपने पास हमेशा रखें प्लान बी

Wed, 15 Feb 2023 05:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सरगम कौशल ने कहा कि अपने घर जम्मू आने की बड़ी इच्छा थी जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि सपने देखने वालों की कभी हार नहीं होती है, शायद उनकी किस्मत अच्छी थी और लोगों का प्यार भी था, जिसके कारण वह इस खिताब को जीतने में सफल हो पाई हैं।
विज्ञापन
Sargam Kaushal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब दिलाने वालीं जम्मू की सरगम कौशल जम्मू पहुंची हैं। खिताब जीतने के दो महीने बाद सरगम अपने शहर जम्मू लौटी हैं, जहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग और उनके परिवार सदस्य पहुंचे। बुधवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद जम्मू पहुंची हूं और ऐसे लग रहा है जैसे कल ही मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता है। उन्होंने कहा कि अपने घर जम्मू आने की बड़ी इच्छा थी जो आज पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सरगम कौशल ने कहा कि मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद जिम्मेवारी बढ़ी है। जैसे मैरे अभिभावक और पति से मुझे सहयोग मिला है वह हर महिला को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्राउन मिलने के साथ जिम्मेवारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्कूली लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स के साथ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। 

प्रदेश में मई और जून में इस तरह की गतिविधियां होगी, जिसमें युवाओं को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। वह शिक्षित होने के साथ-साथ खुबसूरत भी हैं। बस अवसर और मंच की कमी है। मिसेज वर्ल्ड के मंच पर जब जम्मू-कश्मीर का नाम लिया तो सबसे ज्यादा खुशी हुई थी। देश के साथ-साथ का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गौरव का पल था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपके पास जीवन में हमेशा कोई प्लान बी होना चाहिए। मैने अपने पास हमेशा एक प्लान बी रखा था। मैं मॉडलिंग में सफल नहीं होती तो शिक्षिका बनती, क्योंकि मैरे पास उसके लिए जरूरी शिक्षा थी। अपने जुनून को हासिल करने की पूरी कोशिश करें, लेकिन अगर हम अपने जुनून में सफल न हो पाए तो अपने प्लान बी से स्थायी जीवन शैली को अपना सकें। 

32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। सरगम ने जम्मू शहर के प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल गांधी नगर से हाई स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। स्नातक महिला कॉलेज गांधी नगर, परास्नातक की पढ़ाई जम्मू विश्वविद्यालय से की है। सरगम विशाखापट्टनम में बतौर टीचर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने शिक्षण छोड़ मॉडलिंग चुनी और उसके बाद दुनिया में छा गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें