पीओजेके में चल रहे विरोध और तनाव के बीच नेता सरदारअमान खान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सरकार ने खाद्य आपूर्ति रोक दी है, जिससे हालात गंभीर हो गए हैं।
पीओजेके (पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर) में जारी हालिया विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बड़ा बयान सामने आया है। सरदार अमान खान ने भारत के जम्मू क्षेत्र के पुंछ, मेंढर, राजोरी और डोडा जिलों के लोगों से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री भेजें।
सरदार अमान खान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सरकार ने पीओजेके में खाद्य आपूर्ति पर रोक लगा दी है, जिससे वहां हालात गंभीर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बुनियादी जरूरतों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है और स्थिति लगातार बिगड़ रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।