फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रांसफार्मर ठीक करते कर्मी को लगा करंट, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- शटडाउन लेने के बाद भी चालू कर दी बिजली
विज्ञापन

- बिना सेफ्टी किट के करवाया जा रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। भलवाल ब्लाॅक के गांव करवंडा में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से एक वेतनभोगी कर्मचारी बुरी तरह सुलझ गए। उन्हें जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। कर्मी कुलदीप राज (42) भलवाल के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही थी। अचानक किसी ने बिजली चालू कर दी और कर्मी को जोरदार झटका लगा। इससे वह बेसुध होकर गिर गए। सहयोगियों ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर हालत में कुलदीप को जीएमसी पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कर्मी ने सेफ्टी किट भी नहीं पहनी थी। कर्मचारी यूनियन ने घटना की निंदा की है और इसे विभाग की लापरवाही बताया।
विज्ञापन


हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहा विभाग
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि तीन दिन पहले जानीपुर में एक वेतनभोगी लाइनमैन की करंट से जान जा चुकी है। बावजूद इसके विभाग कोई सबक नहीं लिया है। बिजली विभाग के अधिकारी संजय टिक्कू घायल कुलदीप राज का कुशलक्षेम पूछने जीएमसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है और स्टाफ की कमी से ऐसी दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। बार-बार सरकार से अपील की जा रही है कि स्टाफ बढ़ाया जाए लेकिन काेई कदम नहीं उठाया जा रहा है। पीड़ित परिवार की जो भी मदद हो सकेगी हम करेंगे।
विज्ञापन


कब-कब हुई करंट से मौतें
- 1 जनवरी : 2026 अरनिया में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते लाइनमैन फतेह चंद की गई जान।
- फरवरी : 2026 में तालाब तिल्लो में कर्मचारी मोहन लाल की करंट से मौत हुई।
- जनवरी : 2026 उधमपुर में लाइनमैन कुलदीप कुमार की ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट से मौत हुई।
- 29 जून : 2026 को जानीपुर में खंभे पर तार ठीक करते डेलीवेजर की गई जान

कहां पर चूक हुई है, इसकी जांच की जाएगी। सुरक्षा किट कर्मचारियों को मुहैया करवाई जाएगी। घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है।
- अरशद कुरैशी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें