फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के सकलेन का वॉलीबॉल नेशनल कैंप के लिए चयन

Thu, 13 Jun 2019 07:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सकलैन तारिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के युवा अपनी प्रतिभा के दम पर मुकाम हासिल कर रहे हैं। जेएंडके वॉलीबॉल टीम के कप्तान रहे सकलेन तारिक भी इन्हीं में से एक हैं। इनका चयन राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। तारिक 30 मई से आठ अगस्त तक बंगलुरू में वॉलीबॉल कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


रियासी के रहने वाले सकलेन राज्य सीनियर वॉलीबॉल टीम के कप्तान भी रहे हैं। राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोचिंग कैप में देश भर से 25 सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल प्लेयर का चयन हुआ था। इनमें तारिक राज्य से एकमात्र खिलाड़ी है। कोचिंग कैंप में भाग लेने वाले सभी 25 खिलाड़ियों में से 12 का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए होगा। भारत की राष्ट्रीय टीम सितंबर में ईरान में होने वाली 20वीं एशियन सीनियर मैन वालीबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। 

इन खिलाड़ियों को वॉलीबॉल कैंप में विदेशी कोच से प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं इसी वर्ष बर्मा में होनी वाली जूनियर वॉलीबॉल चैंपियन में सकलेन का राष्ट्रीय टीम में चयन लगभग तय है। सकलेन 2014 में 10वीं एशियन यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें