जम्मू के साहित्यकार मोहन सिंह स्लाथिया और कश्मीर के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह और गुलाम मोहम्मद को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है।
जम्मू और कश्मीर के दो नागरिकों को पद्म श्री 2023 से सम्मानित किया जाना है। इसमें जम्मू के साहित्यकार मोहन सिंह स्लाथिया और कश्मीर के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह और गुलाम मोहम्मद को पद्मश्री मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
डुग्गर मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह (67) निवासी गुढ़ा सलाथिया ने पदम श्री सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ देश के अन्य हिस्सों में डोगरी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके लिए हमें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। खासतौर पर माताएं अपने बच्चों को डोगरी सिखाएं।
संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा। उनका परिवार 200 वर्षों से संतूर बनाने में पेशे से जुड़ा हुआ है। श्रीनगर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद बेमिसाल हुनर की रिवायत आगे बढ़ाने वाले कुनबे की आठवीं पीढ़ी से हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मोहन सिंह स्लाथिया और गुलाम मोहम्मद जाज को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने मोहन सिंह स्लाथिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डोगरी नाटक, रंगमंच और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए आपकी लगातार कड़ी मेहनत और सेवा के लिए बधाई। वहीं, उन्होंने गुलाम मोहम्मद जाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संतूर सहित हाथ से तैयार किए गए वाद्य यंत्रों को बनाने में आपके योगदान के लिए बधाई।