फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: न सफाई कर्मी मिले न ही डस्टबिन

Sat, 20 Jun 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा को अब दस दिन ही बाकी रह जाएंगे और अभी तक सफाई कर्मियों के लिए मंजूरी नहीं मिल सकी है और डस्टबिन खरीदने भी अभी बाकी है। यही नहीं, यात्री निवास स्थान करीब आधा दर्जन धार्मिक स्थलों पर श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान इंतजाम करेंगे और तो और चूने की व्यवस्था करने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


दो जुलाई से श्री अमरनाथ शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी ओर से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम को अपनी अहम भूमिका निभानी है, लेकिन अभी तक एनजीओ से लिए जाने वाले अतिरिक्त 60 मुलाजिमों की मंजूरी नहीं मिल सकी है।

जगह-जगह पर डस्टबिन लगाए जाने की जरूरत है, लेकिन अभी तक डस्टबिन भी नहीं लगाए जा सके हैं। यात्रा को 11 दिन बाकी बचे हैं। निगम का दावा है कि जल्द ही सारे इंतजाम कर लिए जाएंगे। यात्री निवास में अभी सफेदी का काम चल रहा है। वह काम मुकम्मल होने के बाद ही निगम यात्री निवास की सफाई व्यवस्था को अपने हाथों में लेगा।
विज्ञापन


इसी तरह से वैष्णवी धाम, श्री राम मंदिर, सभाओं तथा गुरु रविदास मंदिर में भी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। वहां पर भी सफाई के इंतजाम करने अभी बाकी हैं। हेल्थ अफसर के मुताबिक थोड़ी मुश्किल जरूर आ गई, लेकिन समय पर सारा काम मुकम्मल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें