फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की बेटी समा ने जम्मू-कश्मीर में किया टॉप

Sat, 26 May 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
समा और उनकी मां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देश भर में सीबीएसई 12वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित हो चुका है। इस वर्ष भी बेटियों ने अपना परचम लहराया है। अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की बेटी शमा शाह ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 97.8 फीसदी के साथ पूरी रियासत में टॉप किया है।

विज्ञापन


उसके पिता फिलहाल हवाला टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। अपनी कामयाबी के लिए शमा ने सबसे पहले खुदा का शुक्रिया अदा किया। कहा कि कामयाबी के पीछे माता-पिता का हाथ है। इस कामयाबी को अपने पिता को समर्पित करती हूं जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं।

अपनी मां का भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिसने मुझे और मेरी बहन को इस कठिन स्थिति में भी कोई कमी नहीं होने दी और हमारे साथ हमेशा साये की तरह खड़ी रही। पिता के जेल में होने पर बने हालात पर कहा कि बीते साल का सफर उसके लिए काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि बाबा (शब्बीर शाह) भी जेल में बंद थे और मां को भी बार-बार समन पर जाना होता था।
विज्ञापन


इसके चलते वह और उसकी बहन काफी समय अकेले भी रहे। तिहाड़ जैसी जगह पहली बार देखा। बाबा की हालत को लेकर हमेशा दुखी भी रहती थी। हालांकि, उनके जेल के सफर को याद करते हिम्मत भी मिलती थी।

मेरे पिता मेरे लिए प्रेरणा और आइडल थे, इस वजह से मैंने उन्हें तोहफा देने का फैसला किया था। बाबा उपलब्धि पर खुश तो होंगे, लेकिन उनसे अभी बात नहीं हो पाई है। कहा कि मुकाम हासिल करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए।


सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
रियासत की सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी समा को ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने लिखा कि समा शब्बीर शाह को 97.8 प्रतिशत अंक लाने के लिए बहुत बहुत बधाई। उनकी कठिऩ मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें सारी बधाओं से दूर करते हुए इस मुकाम तक पहुंचाया। वो सचमुच में राज्य में युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। 
 
दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं समा 
समा, श्रीनगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, अठवाजान की स्टूडेंट रही हैं। परीक्षा परिणाम के घोषित होने के बाद स्कूल के वाइस चेयरमैन विजय धर ने बताया कि डीपीएस के करीब 99.5 फीसदी छात्रों ने सीबीएसई की परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिनमें 160 से अधिक छात्रों को 80 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। गौरतलब है कि समा फिलहाल उच्च शिक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें