फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा पुलिस को मिले नए वाहन, और तेज होंगी आपातकालीन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले की पुलिस को नए इमरजेंसी प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) मिले हैं। इनमें डायल-112 सेवा से जुड़े सात अत्याधुनिक वाहन हैं। इनके संचालन से जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी। जिले के सीमावर्ती, पहाड़ी, हाईवे पर ऐसे वाहनों को तैनात किया गया है।

एडिशनल एसपी , जिले में किसी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति की सूचना डायल-112 पर प्राप्त होने पर कॉल सबसे पहले पीसीआर जम्मू के कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। इसके बाद सूचना तुरंत पीसीआर सांबा को भेजी जाएगी। सांबा कंट्रोल रूम की ओर से घटना स्थल के लोकेशन का आकलन कर सबसे नजदीकी इमरजेंसी रिस्पांस वाहन (ईआरवी) को मौके पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस व्यवस्था से पुलिस कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता पहुंचाने तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय निवासी यश पाल शर्मा, विल्ला शर्मा, रिशू ने बताया कि गत मंगलवार को राजपुरा में आग की घटना हुई थी 112 पर कॉल की गई। 15 मिनट के अंदर पुलिस का वाहन मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें