पार्क की सुविधा नहीं होने से लोगों करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
सरकार और प्रशासन से लगाई जल्द कदम उठाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सुंब कस्बे में पार्क नहीं होने से लोगों को सैर और बच्चों को खेलने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है। वह सड़कों पर सैर करने के लिए मजबूर हैं। इस कारण लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द लोगों की मांग को पूरा करने की अपील की है।
लोगों ने बताया कि कई सालों से पार्क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। कस्बे में एक भी पार्क नहीं है, जहां पर लोग सैर कर सकें। जब लोग सुबह सुबह घर से निकलते हैं तो टहलने एवं सैर के लिए उन्हें भटकना पड़ता है।
अगर पार्क बन जाए तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही बच्चों के लिए भी मनोरंजन का साधन मिल जाएगा। कस्बे में एक बड़ा पार्क बनने से आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
लोगों ने बताया कि पार्क की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब सरकार से मांग है कि जल्द सुंब कस्बे में एक पार्क बनाया जाए।
-
पार्क की मांग हमने कई बार बैक टू विलेज कार्यक्रम में भी रख चुके हैं, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों द्वारा पार्क बनाने की मांग कई बार की जा चुकी है। सुंब कस्बे में पार्क बनाने से लोगों को काफी लाभ होगा।
-नरेश शर्मा, स्थानीय निवासी
सुंब में पार्क न होने होने के कारण लोगों को मजबूरन सड़कों पर टहलना पड़ता है। पार्क बनने से लोगों को लाभ होगा। महिलाओं और बच्चों को भी काफी सुविधा होगा।
-पंकज शर्मा, स्थानीय निवासी
-
अगर सुंब कस्बे में पार्क बनाया जाता है तो लोगों को सैर और बच्चे को खेलने के लिए एक स्थान बन मिल जाएगा। यह काफी पुरानी मांग है, जिसे सरकार को पूरा करना चाहिए।
-रंजीत सिंह, स्थानीय निवासी