फोटो ज्यौडियां सेगांव कलीठ में पीने के पानी का किराया बसूलते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी
ज्यौडियां। पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी और कलीठ में सोमवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने लोगों से सिक्योरिटी और एक साल का पीने के पानी का बिल वसूला।
सोमवार सुबह टीम नए कनेक्शन की 200 रुपये सिक्योरिटी और 1000 रुपये साल का बिल वसूलने पहुंते तो लोग पानी के बिल को देखकर चौंक गए। विभाग के कर्मचारियों के समझाने के बाद सभी ने सिक्योरिटी और बिल का भुगतान कर दिया। लोगों के घर घर पहुंची टीम का कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन कर्मचारियों के समझाने पर लोग शांत हो गए। इस पर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग की तरफ से गरीबों को ठगने की कोशिश की जा रही है। पंचायत कलीठ के लोगों ने बताया कि हम लोग कंडी क्षेत्र के हैं हमारी खेतीबाड़ी भी बारिश पर निर्भर है। रोजगार के इतने साधन नहीं हैं कि हम लोग जल शक्ति विभाग को साल भर का 1000 रुपये पीने के पानी का किराया दे सकें। सरकार पीने के पानी का बिल माफ करे। संवाद