फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घगवाल के नृसिंह मंदिर में दिवाली पर पहली बार हुई आरती

Wed, 22 Oct 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। घगवाल के नृसिंह धाम में आरती करते हुए
विज्ञापन
गंगा आरती की तरह की गई आरती, कई दिनों तक चलती रही रिहर्सल
विज्ञापन

सांबा। जिले के घगवाल में नृसिंह धाम में दिवाली पर पहली बार आरती का आयोजन किया गया। इसमें पंडितों ने पूरी विधि के अनुसार आरती की गई। गंगा आरती की तरह ही नृसिंह भगवान परिसर में आरती की गई।
बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष विजय टगोत्रा ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों का भी पूरा योगदान रहा। पिछले कई माह से इसकी तैयारियां चल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में मौजूद ऐतिहासिक तालाब का विकास फंड से विकास शुरू करवाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने अपने प्रयास किए। स्थानीय लोगों की मांग पर नृसिंह धाम में आरती शुरू करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुछ बाहरी राज्यों व कुछ स्थानीय पंडितों ने आरती की और तालाब के जल में पवित्र गंगा जल मिलाया गया। पवित्र जल में रंग बिरंगी लाइटों से मनमोहक दृश्य बना रहा। पहली बार ऐसी आरती का आयोजन किया गया है। इसकी कई दिनों तक रिहर्सल चलती रही। जिला उपायुक्त आयुषी सूदन, एसडीएम केएस वाली, विधायक डॉ. देवेंदर मन्याल, विधायक विजय शर्मा, विधायक राजीव जसरोटिया, डीडीसी सुरेश शर्मा, रछपाल वर्मा, विजय टगोतरा और विरेंद्र शास्त्री के साथ लोगों ने आरती में भाग लिया। संवाद

सांबा। घगवाल के नृसिंह धाम में आरती करते हुए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें