सांबा। कस्के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में नेटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी
सांबा। जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सांबा ने रानी सुचेत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर-जिला यूटी स्तरीय एएजी लड़कों के नेटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसमें जम्मू-कश्मीर यूटी के छह जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 63 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ दृढ़ रहने की प्रतिज्ञा ली।
जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी ने आयोजक टीम को बधाई दी। महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के नेतृत्व में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी धर्मवीर सिंह की देखरेख में आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि केवल कृष्ण मुख्य शिक्षा अधिकारी सांबा और अन्य गणमान्य व्यक्ति माैजूद रहे। संवाद