फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिलाओं में शिवानी, पुरुष में कृष्णा ने जीता पुरस्कार

Sun, 26 Oct 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। चक फकीरा में इएसएफ द्वारा मैराथन दौड को शुरू करवाते हुएस्रोत बीएसएफ
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव चक फकीरा में बीएसएफ की 125वीं बटालियन ने शनिवार को बीओपी चक फकीरा में मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें पांच किलो मीटर की दौड़ गांव कंगवाला से शुरू हुई और बीओपी चक फकीरा में समाप्त हुई जिसमें कुल 117 धावकों में से 83 पुरुष और 34 महिला प्रतिभागी शामिल थे।
विज्ञापन

इसमें स्कूली छात्र भी थे। कार्यक्रम में आरएस यादव, टू आईसी (कार्यवाहक कमांडेंट), विजय भूषण दुबे, डीसी (प्रशिक्षण), सुरजीत सिंह, एसी, सुमित कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस पोस्ट पंगदौर के एसआई बोध राज, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, चक फकीरा, ग्लार, सिंकी, सोरडी, पंगदौर, कंगवाला और सुचेतगढ़ के ग्रामीण मौजूद रहे। प्रथम पुरस्कार कृष्णा सिंह, गांव सुचेतगढ़, द्वितीय पुरस्कार मासूम अली, गांव टांडा (गुज्जर बस्ती) और तृतीय पुरस्कार जानू कुमार निवासी छिंकी को दिया गया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार कुमारी शिवानी भगत, गांव छिंकी, द्वितीय पुरस्कार कुमारी मानसी शर्मा, चक फकीरा और तृतीय पुरस्कार कुमारी राधिका भगत, सुचेतगढ़ ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें