सांबा में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर वाहन जब्त करते अधिकारी
सांबा। डीसी आयुषी सूदन के दिशा-निर्देश पर एसीआर अजय भारती ने चक मंगा गुजरां क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस दौरान मौके पर अवैध रूप से खनन कर रहे व्यक्तियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उपयोग की जा रही मशीनरी को जब्त कर माइनिंग विभाग के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी स्थान पर अवैध माइनिंग पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी। सांबा के कई इलाकों में खनन माफिया द्वारा प्राकृतिक संपदाओं की निरंतर लूट की जा रही है। इसी तरह की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई कर मशीनों को जब्त किया। संवाद