जोन स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और संकाय प्रबंधन सदस्य
छात्रों ने कई श्रेणियों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
सांबा। पंडित प्रेमनाथ डोगरा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सांबा के छात्रों ने जम्मू विश्वविद्यालय के रावी जोन में आयोजित डिस्प्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए।
मेहंदी प्रतियोगिता में सेमेस्टर-3 की शिफाली देवी ने दूसरा और मेहक ललोत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में दीक्षा भगत ने पहला पुरस्कार जीता। वाद-विवाद में ऋतिका शर्मा व मानसी वर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ऋतिका ने भाषण में दूसरा स्थान पाया। चित्रकला में शीतल देवी तीसरे स्थान पर रहीं। समूह लोक नृत्य में जीडीसी सांबा की टीम ने दूसरा और इंडियन ग्रुप सॉन्ग में तीसरा पुरस्कार जीता। हल्का शास्त्रीय गायन में तपस्वी पडवाल ने दूसरा, जबकि सागरिका शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार पाया। रंगोली में नंदिनी शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य मीरु अबरोल ने छात्रों की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि ये जीत महाविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ अन्य छात्रों को भी प्रेरित करती है।