फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसओजी और पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान, ऊपरी इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 04 Dec 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खब्बल, बैन- बाबेती, सोडम और गोरन धार इलाके खंगाले
विज्ञापन

सांबा। पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को देखते हुए सेना, सुरक्षा बल व पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसको लेकर बुधवार को सांबा की एसओजी टीम ने डीएसपी साक्षी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पोस्ट गोरन सांबा के साथ मिलकर जिला के पहाडी क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड और पहाड़ी मार्गों के पुराने रूट सक्रिय होने की आशंका के मद्देनजर यह ऑपरेशन संचालित किया गया। पुलिस ने खब्बल, बैन- बाबेती, सोडम और गोरन धार इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। रक्षा सूत्रों के अनुसार कि सर्दी के शुरू होने पर आतंकवादी पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे की और पहुंचते है जिसको लेकर सुरक्षा बल काफी सतर्क हैं, जम्मू कश्मीर पुलिस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र के नदी नालों के साथ पहाड़ों को भी खंगाला जा रहा है। अभियान के दौरान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की उपस्थिति को मजबूत किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह एक रुटीन सर्च ऑपरेशन था जिसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि सुरक्षा माहौल कायम रखा जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें