सांबा में बाल दिवस पर कविता गायन प्रतियोगिता में भाग लेते नन्हे बच्चे
सांबा। शहर के कई विद्यालयों में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कविता वाचन प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमय जसरोटिया, साध्विक, वामिका, दक्ष, जियान समेत कई बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक परिधान के साथ प्रस्तुति दी।
कविता वाचन के अलावा छात्रों के लिए कई मनोरंजक खेल और गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इससे पूरा वातावरण खुशियों और उल्लास से भर उठा। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। दिनभर चले इस उत्सव ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। संवाद