सांबा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा जम्मू ने सूर्या बिस्किट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के 13 वाहनों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र में ये सभी वाहन बैंक टीम ने सीज किए ।
बताया गया है कि उद्योग पर एसबीआई का करीब 2.5 करोड़ रुपये का बकाया ऋण था जिसकी अदायगी लंबे समय से नहीं हो रही थी। बैंक की ओर से बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भुगतान न होने पर आज यह कार्रवाई की गई। वाहन जब्ती की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने भी की है, जिसे प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए सूचित किया गया था। बैंक अधिकारियों के अनुसार निर्धारित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं उद्योग प्रबंधन की तरफ से मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।